Vision & Mission

सुजानी देवी ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी श्री सुरेश प्रसाद अग्रवाल ने अपनी जन्मभूमि सरगुजा जिला मे मेधावी बच्चो को उच्च शिक्षा देने के लिए लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रयास करना आरम्भ किया | उन्होने इसी उद्देश्य से इस ट्रस्ट के कार्य को सरगुजा जिले मे ही साकार करना शुरू किया | यह ट्रस्ट सरगुजा जिले मे उन मेधावी बच्चो को आर्थिक मदद देने केलिए प्रयासरत है जो आर्थिक अभाव के कारण उच्च तकनीकी शिक्षा अर्जित नही कर पाते | ट्रस्ट B.E., MBBS, BTech, IIT के अलावा अन्य तकनीकी शिक्षा के लिए बच्चो को आर्थिक मदद करने का प्रयास कर रही है| वर्तमान मे ट्रस्ट अविभाजित सरगुजा जिला अर्थात सरगुजा,कोरिया,बलरामपुर एव सूरजपुर जिले से आवेदन आमंत्रित कर रही है|